फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inform the children at Krishna Public School about their rights

Sonipat News: तिहाड़ के पास मुठभेड़, घायल निकला टीलू ताजपुरिया गैंग का बदमाश

Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Inform the children at Krishna Public School about their rights
- पुलिस का दावा, लूट को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था रजनीश
विज्ञापन

- घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया दो पिस्तौल और कारतूस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सीआईए-वन की दो टीमें सोमवार की देर शाम गश्त पर थी, तिहाड़ के पास बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांच राउंड फायर किया। पुलिस की गोली से घायल गांव रोहट निवासी रजनीश टीलू ताजपुरिया गैंग का बदमाश निकला। घटना स्थल से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद कर घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
पुलिस का दावा है कि सीआईए-1 की दो टीमें उपनिरीक्षक राहुल और उपनिरीक्षक ओमबीर के नेतृत्व में देरशाम गश्त कर रह थी। मुखबिर ने सूचना दी टीलू ताजपुरिया गैंग का बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आने वाला है। इस पर दोनों टीमों ने ककरोई से तिहाड़ मार्ग पर उसकी घेराबंदी की और बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। पुलिस का दावा है कि रजनीश की एक गोली एसआई राहुल को लगी, गनीमत रही कि उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और जान बच गई।
विज्ञापन

-----
रजनीश पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार रजनीश के खिलाफ सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें लूट, अपहरण, जानलेवा हमला, जिला कारागार में बंदी पर हमला सहित अन्य घटनाएं शामिल है। पुलिस आरोपी के संभावित सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
किरकिरी के बाद चले पुलिस के असलहे
टाइगर श्रॉप के पर हमले के आरोपी युवकों को जेल भेज चुकी पुलिस उनके जमानत पर छूटने के बाद नजर नहीं रख सकी। पंजाब से हथियार खरीदकर सोनीपत लाया गया और बाद में यहां से किराये पर रहने वाली दो महिलाओं ने हथियार मुंबई पहुंचाया। इस मामले में सोनीपत के सात आरोपियों को महाराष्ट्र की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया, जिसमें सोनीपत पुलिस की मुंबई तक किरकिरी हुई। अपनी साख बचाने में जुटी पुलिस ने सोमवार शाम मुठभेड़ में टीलू गैंग के बदमाश को दबोचा।

--------
-लूटपाट की फिराक में घूम रहे आरोपी रजनीश को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में गांव रोहट का रजनीश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजीव, प्रभारी सीआईए-1 सोनीपत।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed