फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Mar 2019 11:52 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर/मुड़िया पमार। एक सप्ताह पहले पिटाई से घायल युवक ने बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया। परिजन आर्थिक तंगी की वजह से उसका घर पर ही इलाज करा रहे थे। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव डुंगरौची गौटिया निवासी 30 वर्षीय लच्छे 20 मार्च को देर शाम अपने भतीजे 22 वर्षीय ऋषिपाल को डांट रहे थे, इस पर पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के साले सुरेश अपने बेटों ओमपाल और राजीव के साथ यह सोचकर लच्छे पर लाठी डंडों से हमलावर हो गए कि लच्छे उनके लिए उल्टा सीधा कह रहा है। लच्छे ने बचने की कोशिश की लेकिन तीनों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीट दिया, जिसमें उसका सिर फट गया और हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने उसे रात में सिंधौली सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसके सिर में गंभीर चोट होने की वजह से नौ टांके लगाए गए। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ हॉयर सेंटर ले जाने की सलाह दी लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए और बाद में घर में रखकर उसका इलाज कराते रहे। बुधवार शाम लच्छे ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई भोला की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश और उनके दोनों बेटों ओमपाल, राजीव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। लच्छे की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। आरोपी सुरेश मृतक के भाई भोला का रिश्ते में साला है।
विज्ञापन


...पहले पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
मृतक के भतीजे गुड्डू ने बताया कि मामले सूचना घटना के अगले दिन और फिर 25 मार्च को तहरीर देकर दी लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चाचा की मौत हो जाने पर पुलिस ने तीसरी बार तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
राहुल सिंह, थानाध्यक्ष सिंधौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed