{"_id":"6afde509a4d537af0106d5fa","slug":"bike-hits-divider-youth-dies-banda-news-c-212-1-bnd1020-154898-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
चार दिन पहले भुवनेश्वर से घर आया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने पर बिसंडा थानाक्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव निवासी मनीष विश्वकर्मा (28) की माैत हो गई। वह मां संगीता को चित्रकूट के मारकुंडी गांव स्थित ननिहाल छोड़कर घर लाैट रहा था। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 18 के पास हुआ।
बिसंडा थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद युवक को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर पर टक्कर लगने के बाद युवक उछलकर करीब पांच फिट दूर जाकर गिरा। उसके मोबाइल से परिजन को हादसे की सूचना दी गई। मनीष दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। दो वर्षीय बेटी मान्या है। वह पत्नी मानवी के साथ ओडिशा के भुवनेश्वर में रहकर लकड़ी की कारीगरी करता था। चार दिन पहले ही घर आया था।