Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Assets worth 60 crore belonging Mukhtar gang shooter Angad Rai attached property wife sarita rai

गाजीपुर: मुख्तार गैंग के शूटर अंगद राय की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम थी प्रॉपर्टी; चेतावनी बोर्ड

Wed, 18 Nov 2026 11:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 18 Nov 2026 11:20 PM IST
सार

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अंगद राय के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी करीब 60 करोड़ रुपये की तीन संपत्तियों को कुर्क किया गया। ये संपत्तियां उसकी पत्नी सरिता राय के नाम पर खरीदी और दान में ली गई थीं। प्रशासन ने तीनों संपत्तियों पर कुर्की संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाए।

विज्ञापन
Ghazipur Assets worth 60 crore belonging Mukhtar gang shooter Angad Rai attached property  wife sarita rai
कार्रवाई के दाैरन टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य और शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को उसकी पत्नी सरिता राय के नाम पर अर्जित तीन अचल संपत्तियों को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर लिया। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान संपत्तियों पर प्रशासनिक चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए।

विज्ञापन




शहर कोतवाल दिनेश कुमार पाठक के अनुसार, अंगद राय पुत्र सर्वदेव राय निवासी शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल ने संगठित अपराध से अर्जित धन से पत्नी के नाम पर ये संपत्तियां खरीदी और दान में प्राप्त की थीं। जिला मजिस्ट्रेट के 17 नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला कोतवाली में दर्ज मुकदमा (गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

कुर्क की गई संपत्तियों में मौजा हैदरिया में 80.15 वर्ग मीटर आवासीय भूमि शामिल है। इसे 24 दिसंबर 2025 को उर्मिला राय से 13 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसके अलावा मौजा गिरधरिया में 95.3 वर्ग मीटर भूमि 10 अप्रैल 2026 को धनपत प्रसाद गुप्ता से तीन लाख रुपये में खरीदी गई थी। इसी मौजे में 212 वर्ग मीटर की एक अन्य भूमि मीरा राय से 12 मई 2026 को दान में प्राप्त की गई थी। इस पर बाउंड्रीवॉल बनी हुई है।

शहर कोतवाल ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। आमजन को इन संपत्तियों में अनधिकृत प्रवेश, कब्जा या किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की हिदायत दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर, शहर कोतवाल दिनेश कुमार पाठक, उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed