{"_id":"6afde5112ecc084ba40dd456","slug":"wires-stolen-from-eight-poles-thieves-also-made-off-with-300-meters-of-cable-in-nanu-meerut-news-c-73-1-mct1008-109458-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आठ खंभों के तार चोरी, नानू में भी 300 मीटर केबल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आठ खंभों के तार चोरी, नानू में भी 300 मीटर केबल ले गए चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के जुलेढ़ा और नानू गांव के जंगलों में चोरों ने लगातार दो रात विद्युत लाइनों को निशाना बनाया है। इस चोरी से ऊर्जा निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
अवर अभियंता सरदार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात जुलेढ़ा गांव के जंगल से आठ खंभों के तार चोरी किए गए। बुधवार सुबह किसानों को खेतों पर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। सोमवार रात नानू गांव के जंगल से करीब 300 मीटर विद्युत केबल काटा गया था। सरदार सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
-- -- -- -- -