{"_id":"6afde3f0c5105091a108f6fc","slug":"operator-dies-after-being-crushed-under-a-forklift-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-171198-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फोर्कलिफ्ट के नीचे दबकर ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फोर्कलिफ्ट के नीचे दबकर ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद फैक्टरी के गेट के बाहर धरने पर बैठे परिजन, ग्रामीण, मौजूद पुलिस।
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बिजली के केबल बनाने वाले फैक्टरी में बुधवार शाम एक फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर की मौत हो गई। ऑपरेटर अमित (25) फोर्कलिफ्ट के नीचे दब गए थे। इस घटना के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर फैक्टरी के बाहर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी प्रबंधन से वार्ता कर रहे थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी अनुज ने बताया कि उनके बड़े भाई अमित (25) पिछले पांच साल से फैक्टरी में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के रूप में काम करते थे।
अमित अपनी पत्नी आरती, आठ वर्ष की बेटी प्रियांशी और चार वर्षीय पुत्र शिव के साथ औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में किराये पर रहते थे।
बुधवार शाम उनकी भाभी ने अनुज को फोन पर अमित के घायल होने की सूचना दी। उन्हें उपचार के लिए दादरी के अशोका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित की असमय मौत से परिवार में गहरा मातम छा गया। उनकी पत्नी आरती की मांग उजड़ गई और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
दुर्घटना का विवरण
साथी कर्मियों ने बताया कि अमित फोर्कलिफ्ट से तारों के बंडल उठा रहे थे। इसी दौरान फोर्कलिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। अमित फोर्कलिफ्ट के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें फोर्कलिफ्ट के नीचे से निकाला। इसके बाद उपचार के लिए दादरी के अशोका अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का धरना और मांगें
अमित की मौत के बाद परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और पत्नी को पेंशन दिए जाने की मांग की है। इन मांगों को लेकर परिवार के लोग और ग्रामीण शव को फैक्टरी के बाहर रखकर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहने की बात कही।
प्रशासनिक हस्तक्षेप
सूचना मिलने पर एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह और एएसपी प्रेमसुख दड़िया मौके पर पहुंचे। उनके साथ कोतवाली सिकंदराबाद, ककोड़ और चोला पुलिस भी मौजूद थी। अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को साथ लेकर फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता कर रहे हैं ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके।
वर्जन
इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमसुख दड़िया, एएसपी