फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   श्रमजीवी एक्सप्रेस से बरामद कीं पटना की दो लड़कियां

श्रमजीवी एक्सप्रेस से बरामद कीं पटना की दो लड़कियां

Sat, 02 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस से बरामद कीं पटना की दो लड़कियां
डेमो - फोटो : डेमो
शाहजहांपुर। आरपीएफ ने मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की सुरक्षा पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से दो लड़कियां मिलीं हैं। यह लड़कियां बिहार प्रांत के पटना से लापता थीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनको नौकरी का लालच देकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने ट्रेन में तैनात ड्यूटी स्टाफ कांस्टेबल रमेश और खुशीरात को व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी कि श्रमजीवी एक्सप्रेस में दो लड़कियां सफर कर रही हैं। यह बिहार के पटना से लापता हुई हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी। अनुरक्षण स्टाफ ने फोटो के जरिए दोनों की पहचान की। इस बारे में कमांडेंट वीके सिंह को बताया। ट्रेन जैसे ही शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची वहां दोनों लड़कियों को सकुशल उतार लिया गया। महिला थाना और महिला कल्याण समिति से संपर्क करने के साथ रोजा पोस्ट से महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी को शाहजहांपुर बुलाया गया। उन लोगों ने दोनों लड़कियों से पूछताछ कर पूरी जानकारी हासिल की और फिर इसकी सूचना कमांडेंट वीके सिंह को दी गई। कमांडेंट ने बताया कि लड़कियों को किसी ने दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर बुलाया था। उसी झांसे में दोनों घर पर बिना बताए निकली थीं। मिली लड़कियों से पूछताछ के बाद उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने पर लड़कियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed