फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सराफा व्यापारियों के घरों पर बरेली पुलिस का छापा

सराफा व्यापारियों के घरों पर बरेली पुलिस का छापा

Sun, 12 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों के घरों पर बरेली पुलिस का छापा
सराफा व्यापारियों के घरों पर बरेली पुलिस का छापा
विज्ञापन

सोने-चांदी ले गई, महिलाओं ने लगाए पुलिस पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। बरेली में सैटेलाइट बस स्टैंड के पास करीब एक महीने पहले सराफा व्यापारी के घर हुई लाखों की डकैती के मामले का खुलासा करने में जुटी बरेली पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात तिलहर में दो सराफा व्यापारियों के घरों पर छापामारी की। व्यापारियों के परिवार वालों का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ बदसलूकी भी हुई। बरेली पुलिस की टीम काफी जेवर अपने साथ ले गई। रात में ही दुकानों को भी खुलवाया। यहां से भी जेवर कब्जे में ले लिए।

बरेली पुलिस ने सराफा व्यापारी के यहां डकैती मामले में तिलकर के एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर बुधवार को तिलहर के सराफा बाजार से पुलिस ने दो व्यापारियों को उठा ले गई थी। शुक्रवार रात बरेली पुलिस के इंस्पेक्टर सतीश यादव के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। रात में पुलिस ने मौजमपुर में एक व्यापारियों के यहां छापामारी की। व्यापारी के परिवार की महिलाओं का आरोप कि पुलिस करीब सात सौ ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर और पांच लाख रुपये कैश ले गई। इसके बाद दो अन्य व्यापारियों के यहां भी छापामारी की गई। सूत्रों ने बताया कि व्यापारियों ने सराफा व्यापारी के यहां हुई डकैती के जेवर खरीदे थे। इधर, इंस्पेक्टर तिलहर अशोक कुमार ने बताया कि बरेली पुलिस ने डकैती के मामले में यह छापामारी की है। वहां से क्या-क्या पुलिस ने कब्जे में लिया यह वह नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed