{"_id":"5c212360bdec2256e741b817","slug":"51545675616-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को लूटा
विज्ञापन

सिंधौली/मुड़िया पमार(शाहजहांपुर)। फूफा के घर से सोमवार सुबह लौट रहे युवक को बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने रास्ते में पकड़ लिया। उसके पास से नकदी और बाइक लूट ली और गन्ने के खेत में बांधकर डाल गए। राहगीरों की मदद से एक घंटे बाद बंधक मुक्त हुए युवक को यूपी 100 ने सीएचसी पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी अमरीश, आलमपुर गांव स्थित फूफा धनपाल के घर से सोमवार सुबह आठ बजे शाहजहांपुर जा रहा था। गांव पीरताला के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग आ गए। उनके चेहरे गमछे से ढके हुए थे। पास आते ही उसे तीनो युवकों ने रोक लिया। फिर उसे खेत के अंदर खींच ले गए और पिटाई कर उसकी जेब से 35 सौ रुपये और बाइक छीन लिया। उसका मोबाइल भी छीन कर फेंक दिया। इसके बाद गमछे से उसे बांधकर वहीं गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। लगभग एक घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने चीख-पुकार सुनकर खेत के अंदर जाकर अमरीश के हाथ पैर खोले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने उसे सीएचसी पहुंचाया। बाद में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी से लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विरजाराम ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार को घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।