{"_id":"6aa5c0ff48b8161fa90678fd","slug":"the-grandfather-of-a-minor-female-student-had-accused-a-teacher-of-exploitation-and-issuing-threats-the-teacher-was-arrested-from-deediha-tiraha-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1448689-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन पर देता था धमकी: छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधक का बेटा है प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर देता था धमकी: छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधक का बेटा है प्रतीक
Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
सार
तहरीर में विद्यालय में छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने और उसके शोषण का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार, इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अश्लील हरकत, पीछा करने और डराने-धमकाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण से संबंधित ऑडियो क्लिप 24 जुलाई को वायरल हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोला थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की नाबालिग छात्रा से संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के शिक्षक बेटे प्रतीक कुमार त्रिपाठी (32) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी भीखाभार बुजुर्ग (जगरनाथपुर) गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय के मुताबिक, 28 अगस्त को 15 वर्षीय छात्रा के बाबा ने तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि शिक्षक प्रतीक त्रिपाठी करीब चार महीने से उनकी पौत्री पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि शिक्षक नंबर कम करने और पढ़ाई प्रभावित करने की धमकी देकर छात्रा पर दबाव डालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर में विद्यालय में छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने और उसके शोषण का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार, इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अश्लील हरकत, पीछा करने और डराने-धमकाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण से संबंधित ऑडियो क्लिप 24 जुलाई को वायरल हुई थी।
इसके अलावा शिक्षक के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी भीम आर्मी से जुड़े प्रिंस आजाद की तहरीर पर अलग से दर्ज की गई थी। इस तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह करीब 8:35 बजे उसे देईडीहा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।