{"_id":"5a2691b64f1c1b4e718b75ac","slug":"41512477110-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में तैनात सिपाही ने किन्नर से तीन हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत में तैनात सिपाही ने किन्नर से तीन हजार रुपये ठगे
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी एक किन्नर से पीलीभीत में तैनात दो सिपाहियों ने वारंट का भय दिखाकर तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही के साथी को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक ने रुपये लेने की पुष्टि की है।
गांव घनश्यामपुर निवासी गुड्डू किन्नर ने बताया कि पीलीभीत में तैनात एक सिपाही पुवायां में किराये के आवास में रहती है। मंगलवार सुबह सिपाही पीलीभीत के ही अपने एक साथी सिपाही और एक युवक के साथ उसके घर पहुंचा। उसे बताया कि उसका वारंट आया है। उसने वारंट दिखाने को कहा तो सिपाही ने जेल भेजने की धमकी देते हुए तीन हजार रुपये ले लिए और चला गया। इसके बाद गुड्डू ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
पुलिस सिपाही के साथी को थाने लाई तो उसने स्वीकार किया कि दो सिपाहियों ने गुड्डू से तीन हजार रुपये लिए हैं। आरोपी सिपाही को फोन कर पुवायां आने को कहा गया तो उसने साफ इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।