फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कीटनाशक दवा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

कीटनाशक दवा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

Mon, 25 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक दवा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी
theft - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी स्थित कीटनाशक दवाइयों व खाद विक्रेता अरविंद गुप्ता के बंद घर में रविवार रात घुसे चोर नकदी सहित पांच लाख के जेवर चुरा कर ले गए। वारदात के समय परिवार के लोग पैतृक गांव गए हुए थे। चोर पड़ोस में अधबने मकान के जरिये छत पर चढ़कर घर में उतरे थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों का सुराग लगाकर वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया है। अरविंद गुप्ता की सिंधौली में थाने के सामने गुप्ता कृषि सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। बच्चों की पढ़ाई की वजह से वह शहर की सुभाषनगर कॉलोनी में मकान बनाकर रहने लगे। वह शनिवार को मकान में ताला डालकर पत्नी नीलम गुप्ता व बेटे रिषभ व अर्चित के साथ थाना सिंधौली क्षेत्र में पैतृक गांव मुडिया पमार चले गए। रविवार रात चोरों ने उनके मकान को निशाना बना लिया। अरविंद गुप्ता के मकान के पूरब दीवार से लगा हुआ अधबना मकान है। उसमें लिंटर पड़ने को है। इसी मकान की दीवार में बाहर निकली ईंटों के सहारे दीवार पर चढ़कर चोर अरविंद के मकान की छत पर आ गए। जीने का दरवाजा बंद होने के कारण चोरों ने जीने की छत पर पड़ी लोहे की टिन को हटा दिया और यहां से नीचे जीने में कूदकर मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी लोहे की अलमारी का भी लॉक तोड़ दिया और यहां से दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, दो जोड़ी झाले, पेंडल, हार का सेट, पेंडल, नकदी, कपड़े आदि खंगाल लिए। सुबह बेटा रिषभ घर आया तब मामले की जानकारी हुई। अरविंद ने बताया कि चोर उनके यहां से दो लाख की नकदी और तीन लाख के जेवर कपड़े आदि सामान ले गए। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरी की वारदात से गश्त पर उठे सवाल
23 दिसंबर की रात चोरों ने शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में शिक्षक विनोद बिहारी मिश्रा के घर का ताला तोड़कर नकदी जेवर चोर चोरी कर ले गए। वहीं स्टेशन रोड पर बर्फखाना मोड़ के पास चोरों ने आवास विकास कॉलोनी निवासी रामस्वरूप की किराना की दुकान से पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। इससे पहले चोरों ने 19 दिसंबर की केरूगंज में भोलानाथ फाटक के पीछे मोबाइल की दुकान से पांच लाख की चोरी कर ली। चोरी की इन लगातार वारदातों से पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कोहरे के मौसम में पुलिस की गश्त बढनी चाहिए, लेकिन वारदातों से लगता है कि कहीं न कहीं गश्त में लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन


चोरी की इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और तेज करने के निर्देश दिए हैं। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही वारदातों का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed