फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple accused of reselling land after selling it once

Dehradun News: दंपती पर जमीन बेचकर दोबारा सौदा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of reselling land after selling it once
सेलाकुई थाना क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी के आरोप में हरिपुर निवासी दंपती गणेश चंद्र शर्मा और उषा शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्लेमेंट टाउन के मोहब्बेवाला निवासी शिकायतकर्ता शांति देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बेची गई जमीन किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दी। मुआवजे के लिए दिया गया पांच लाख रुपये का चेक भी बाउंस हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने 30 दिसंबर 2013 को मौजा अटकफार्म में 188.19 वर्गमीटर भूमि खरीदी थी, जो उनके नाम खतौनी में दर्ज है। जनवरी 2026 में वहां दूसरे व्यक्ति का भवन बना मिला। पूछने पर आरोपियों ने कथित तौर पर जमीन दोबारा बेचने की बात स्वीकार की और मुआवजे का आश्वासन दिया। इस दौरान पांच लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में बाउंस हो गया। शांति देवी ने अपनी पुत्री के साथ भी भूमि संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बाद में दिखाए गए दूसरे प्लॉट पर भी विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed