{"_id":"6a95e0c537ad8a39ae0cc1bf","slug":"theft-at-the-home-of-a-pwd-contractor-who-had-gone-to-his-sisters-house-for-raksha-bandhan-haldwani-news-c-8-1-hld1057-825024-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रक्षाबंधन पर बहन के घर गए पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रक्षाबंधन पर बहन के घर गए पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के घर में चोरी
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र के आरटीओ रोड निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार नवीन पनेरू के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े। वारदात 28 अगस्त की देर रात करीब दो बजे हुई, तब पनेरू परिवार के साथ नोएडा गए थे। 30 अगस्त को वापस लौटने पर चोरी का पता चला।
पुलिस को सौंपी तहरीर में नवीन पनेरू ने बताया कि मुखानी में वह पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बहन नोएडा में रहती हैं। रक्षाबंधन पर वह बहन के घर राखी बंधवाने पत्नी-बच्चों के साथ गए थे। रविवार रात साढ़े सात बजे पत्नी घर पहुंची तो सेंट्रल लॉक टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी की सूचना पर वह घर पहुंचे। घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और 52 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात देर रात करीब 2:03 बजे की थी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।