{"_id":"6a95e06a2014a491c20de8ff","slug":"25-cases-were-heard-at-the-family-counseling-center-three-couples-were-reconciled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183254-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर 25 मामलों पर हुई सुनवाई, तीन दंपतियों में सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर 25 मामलों पर हुई सुनवाई, तीन दंपतियों में सुलह
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें तीन दंपतियों में समझौता होने पर उन्हें केंद्र से ही विदा किया गया। एक महिला ने भूत-प्रेत होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की शिकायत की।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के दंपती की शादी को छह माह हुए हैं। दो माह से मायके में रह रही महिला ने बताया कि उसका पति बेरोजगार हैं, उसे खर्चा नहीं देते हैं। ससुराल वाले उस पर भूत-प्रेत होने का आरोप लगाकर झगड़ा करते है। इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में दंपती की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। पति का कहना है कि पत्नी के गाली देने पर उसे गुस्सा आ जाता है।
इसी प्रकार चौक कोतवाली क्षेत्र में दंपती की शादी को पांच साल हुए हैं। पीड़िता के अनुसार, पति अपनी मां के कहने पर मारपीट करता है। पुलिस ने तीनों की काउंसलिंग की और दंपतियों को समझाकर केंद्र से विदा किया। संवाद