फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into a locked house but returned empty-handed after finding no valuables

Azamgarh News: बंद घर में घूसे चोर, कीमती सामन न मिलने पर खाली हाथ लौटे

Tue, 01 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a locked house but returned empty-handed after finding no valuables
गोपीगंज। नगर के वार्ड नंबर-5 स्थित भगवतपुर में रविवार की रात चोरों ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह के बंद मकान में चोरी कर ली। ताला तोड़कर अंदर गए चोरों ने पूरे कमरे को खंगाला। कोई कीमती सामान हाथ न लगने पर चोर खाली हाथ लौट गए। भगवतपुर निवासी सुधीर सिंह अपने परिवार के साथ नए मकान में रहते हैं, जबकि पुराने मकान में सुबह-शाम अपनी गाड़ी व बाइक खड़ी करने के लिए आते-जाते हैं। रविवार की रात वह गाड़ी खड़ी कर नए मकान पर चले गए। घर के अंदर जाने पर सभी कमरों के दरवाजे खुले मिले और बक्सों को भी खंगाला गया था। चोरों के हाथ कोई नकदी, जेवरात अथवा अन्य कीमती सामान नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed