{"_id":"6a95e24a3f140696990050b7","slug":"woman-dies-of-electrocution-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-19464-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा- मृतक कंचन की फ़ाइल फ़ोटो
- फोटो : Self
थाना क्षेत्र के गदियानी गांव में रविवार देर शाम करंट की चपेट में आने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गदियानी निवासी संदीप कुमार की पत्नी कंचन देवी शुक्रवार को रक्षाबंधन पर मायके सकरामऊ गई थीं। रविवार शाम वह घर लौटीं। घर आकर जेवर उतारकर लोहे की अलमारी में रख रही थीं, तभी अलमारी में पहले से उतरे करंट की चपेट में आ गईं। बताया गया कि बारिश के कारण कटे केबल से घर में करंट फैला था। तेज झटका लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़ीं।
परिजन उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। पति संदीप, बेटे शनि और बेटियों लाजो, लाडो व करीना बेहाल हो गए।