{"_id":"5cb8c78fbdec22140d56c33a","slug":"21555613583-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। गांव गंगोरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्ष यादव उर्फ वरुण का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके पिता शिक्षक अरुण की दो माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। अरुण की मौत के दु:ख से परिजन उबर नहीं पाए थे कि हर्ष की मौत ने एक और परिवार पर वज्रपात कर दिया।
कलान क्षेत्र के विचोला से क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्ष यादव उर्फ वरुण मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद में बीएएमएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम वह मोहम्दाबाद से लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार से दोस्तों के साथ जा रहा था, उसी समय उन्नाव के बारातीखेड़ा गांव के पास कार का टायर बस्ट हो गया था। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। इससे हर्ष उर्फ वरुण यादव व उसके दो दोस्तों की मौत हो गई थी। दो माह पहले वरुण यादव के पिता शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। वरुण की मौत के बाद उसके दादा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोरन सिंह यादव, मॉ दीप्ति यादव, चाचा जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव व नरेंद्र यादव आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वरुण तीन भाई थे, वह सबसे बड़ा था, दूसरे नंबर में तरुण 20 वर्ष और आयुष 16 वर्ष है। वरुण का अंतिम संस्कार गंगा घाट अटैना किनारे कर दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, विथान परिषद सदस्य अमित यादव रिंकू के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल हुए।