{"_id":"6aea1be94a35c035070a8d38","slug":"body-of-nri-engineer-found-in-hotel-bathtub-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106332-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम में होटल के बाथटब में मिला एनआरआई इंजीनियर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम में होटल के बाथटब में मिला एनआरआई इंजीनियर का शव
विज्ञापन
मैनचेस्टर में थे करते थे नौकरी, अगले दिन जाना था आगरा
दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल में सोमवार देर रात जकूजी (बाथटब) में नॉन रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) प्रांजल पाठक (36) का शव मिला। वह उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के निवासी थे। उन्हें एक दिन बाद ही आगरा जाना था।
प्रांजल होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 302 में ठहरे हुए थे। वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह कुछ दिन पहले एक दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। सोमवार शाम दोस्त को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर होटल वापस आ गए थे। मंगलवार को परिवार से मिलने के लिए आगरा जाना था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ ने रूम में जाकर देखा तो वह जकूजी में बेसुध पड़े थे। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।