फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man body

Hardoi News: शादी के 17 दिन बाद साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 03 Nov 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Man body
- बीती 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी युवक की शादी
विज्ञापन

- खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में युवक का शव मंगलवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। युवक की शादी बीती 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। घटना के वक्त पत्नी मायके में थी। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
निजामपुर निवासी भगवंत शरण (22) गुजरात में कैमिकल फैक्टरी में काम करते थे। बीती 16 अक्तूबर की सुबह वह गांव आए थे। सामूहिक विवाह समारोह में उनकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा निवासी शांती देवी के साथ 16 अक्तूबर को हुई थी। इसके बाद से भगवंत गांव में ही था। पिता राम रतन ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। सभी लोग नए मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात भगवंत शरण पुराने मकान से कंबल लेने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि वह पुराने मकान में ही सो गया है। मंगलवार सुबह भगवंत की भाभी रामरतन उसे बुलाने गईं, तो कमरे में साड़ी के फंदे से शव लटकता देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। प्रधान पति सतीश वर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अप्रैल में धूमधाम से शादी की थी तैयारी
रामरतन ने बताया कि सबकी सहमति से भगवंतशरण की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में की गई थी। इसके बाद धूमधाम से शादी करने की भी तैयारी थी। अप्रैल में कार्यक्रम होना था। इससे पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed