{"_id":"6aea1b689f02d7120d026624","slug":"siddharthnagar-news-roots-of-smack-smuggling-at-the-barhni-border-extend-to-balrampur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167601-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर स्मैक तस्करी की जड़ें बलरामपुर तक, फिर सामने आया दद्दू का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर स्मैक तस्करी की जड़ें बलरामपुर तक, फिर सामने आया दद्दू का नाम
Tue, 03 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
- मई और नवंबर की कार्रवाई में बलरामपुर के सप्लायर का नाम आया सामने, पुलिस कर रही तस्दीक
- दो हजार रुपये प्रति ग्राम में स्मैक खरीदकर बढ़नी में बेचने का दावा
- छोटे तस्कर पकड़े जा रहे, सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे बढ़नी में स्मैक तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। छोटे तस्करों की गिरफ्तारी के बाद भी सप्लाई चेन नहीं टूट रही है। मई और नवंबर में पकड़े गए आरोपियों के बयान में बलरामपुर के श्याम सुंदर उर्फ दद्दू का नाम सामने आने से पुलिस की जांच फिर इसी कड़ी पर केंद्रित हो गई है।
नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी कस्बा भौगोलिक रूप से तस्करी के लिहाज से संवेदनशील है। यहां भारतीय क्षेत्र के साथ नेपाल से भी लोगों का आवागमन होता है। पुलिस और एसएसबी की कार्रवाई में समय-समय पर स्मैक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी होती रही है। इसके बावजूद नशे की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।
कार्रवाई के दौरान अक्सर नशे की पुड़िया बेचने वाले छोटे तस्कर या कैरियर पकड़े जाते हैं, लेकिन उन्हें मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों तक जांच नहीं पहुंच पाती। पूर्व की कुछ बरामदगी में बाराबंकी का नाम सामने आया था, जबकि हाल के मामलों में बलरामपुर से सप्लाई का कनेक्शन बताया जा रहा है। मई और नवंबर की कार्रवाई में एक ही नाम सामने आने के बाद पुलिस इस कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
मई में भी पूछताछ में आया था दद्दू का नाम
नौ मई को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा था। दोनों बढ़नी कस्बे के निवासी थे। उनके कब्जे से 9.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। एसएसबी ने दोनों आरोपियों को बलरामपुर जिले की पचपेड़वा पुलिस के सुपुर्द किया था, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वे बलरामपुर से अपने इस्तेमाल के लिए स्मैक खरीदते थे। उन्हें स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम दद्दू बताया था। हालांकि, आरोपियों ने उसका चेहरा देखने की बात से इन्कार किया था। उनका कहना था कि वह मुंह बांधकर मिलता था।
नवंबर की कार्रवाई में फिर सामने आया नाम, दो हजार रुपये प्रति ग्राम खरीदने का दावा
एक नवंबर को एसएसबी 50वीं वाहिनी और बढ़नी पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 568 से करीब एक किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में मधवानगर की ओर जाने वाले रास्ते पर राप्ती नहर के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 7.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर निवासी गुड्डू चौहान के रूप में हुई। एसएसबी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बलरामपुर निवासी श्याम सुंदर उर्फ दद्दू से स्मैक खरीदने की बात बताई। उसने बताया कि वह दो हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीदकर लाता था और बढ़नी में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था। इस बयान के बाद पुलिस एक बार फिर सप्लायर की पहचान और तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
दंपती के पास से भी मिली थी 20.04 ग्राम स्मैक
अक्तूबर के पहले सप्ताह में एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने ब्लॉक रोड पर एक दंपती को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा था। तलाशी के दौरान पॉलीथिन में रखे केले से 20.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पकड़े गए दोनों आरोपी संतकबीरनगर जिले के निवासी थे। पूछताछ में उन्होंने बलरामपुर से किसी व्यक्ति के माध्यम से स्मैक खरीदकर अपने इस्तेमाल के लिए ले जाने की बात बताई थी। हालांकि, इस मामले में दद्दू से उनके संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
एसओ ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम अलर्ट है। गिरफ्तार आरोपी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।