Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   History-sheeter Pradeep Shukla, who ran a 'shadow government' (parallel administration) in Jhansi, has been arrested.

Hardoi News: झांसी में काली सरकार बना हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter Pradeep Shukla, who ran a 'shadow government' (parallel administration) in Jhansi, has been arrested.
फोटो-41-प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार। संवाद
- आर्म्स एक्ट के 33 साल पुराने मामले में न्यायालय ने जारी किया था गैर जमानती वारंट, जेल भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। झांसी के मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा गांव में काली सरकार के नाम से दरबार चलाने वाले शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 33 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शहर कोतवाली पुलिस का दावा है कि बिलग्राम रोड के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 36ए है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या, लूट, गुुंडा एक्ट, अवैध शस्त्र अधिनियम, मिनी गुंडा एक्ट, यौन शोषण आदि धाराओं में 13 मामले दर्ज हैं। वर्ष 1993 में शहर कोतवाली में उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामलाा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।
विज्ञापन

न्यायालय में हाजिर न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बीते दिनों पुलिस को पता चला था कि प्रदीप शुक्ला झांसी के मऊरानीपुर में काली सरकार के नाम से दरबार चलाता था। पुलिस से बचने के लिए वह वहां बाबा के वेश में रहता था। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बिलग्राम मार्ग से प्रदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अपराध की दुनिया में नटरोज नाम से थी पहचान
झांसी में काली सरकार का दरबार चलाने वाले प्रदीप शुक्ला की पहचान अपराध की दुनिया में नटरोज के नाम से थी। बीती 11 अक्तूबर को भी उसे हरदोई पुलिस ने झांसी पुलिस के सहयोग से पकड़ा था। हालांकि तब पुलिस ने कहा था कि हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के विशेष अभियान के दौरान प्रदीप के बारे में जानकारी जुटाई गई थी। इसके बाद उसे सत्यापन के लिए हरदोई लाया गया था। सत्यापन के बाद उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed