{"_id":"6aea1d3b126971cb9807677c","slug":"main-suspect-in-bank-robbery-arrested-carried-a-reward-of-5000-rupees-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248206-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बैंक में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बैंक में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये का था इनाम
Tue, 03 Nov 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
कोसली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में दिसंबर 2024 में हुई चोरी के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव हसायन निवासी उधो उर्फ उधम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में किराये पर रह रहा था।
पुलिस ने एसटीएफ पलवल के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 29 दिसंबर 2024 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कोसली शाखा के प्रबंधक सीताराम मीना ने शिकायत दी थी कि 28 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़कर गैस कटर से स्ट्रॉन्ग रूम और गन बॉक्स को काटने का प्रयास किया था। हालांकि स्ट्रॉन्ग रूम का लॉक क्षतिग्रस्त होने के बाद भी उसमें रखी संपत्ति सुरक्षित रही।
आरोपी बैंक से तीन लेजर प्रिंटर, चार बड़ी बैटरी और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर ले गए थे। इस मामले में जांच के दौरान सीआईए कोसली ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के आठ आरोपियों सन्नी उर्फ सन्नी कुमार, जितेंद्र उर्फ मोनू, युसूफ, कफिल, सतेंद्र उर्फ सिट्टू, राज रोशन उर्फ कृष्णा, सोनू और बालकिशन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनके कब्जे से दो बैटरी, ऑक्सीजन व एलपीजी सिलिंडर, कटर और प्रिंटर बरामद किए गए थे। सीआईए कोसली प्रभारी नितीश कुमार की टीम ने मंगलवार को इनामी आरोपी उधो उर्फ उधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सत्येंद्र उर्फ सिट्टू के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वह थाना हसायन का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।