{"_id":"6aea1d4de07e1f1c280ae4d7","slug":"friends-got-bijender-drunk-and-then-tightened-a-rope-from-a-fence-around-his-neck-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-181549-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दोस्तों ने शराब पिलाकर बाड़ की रस्सी से कसा था बिजेंद्र का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दोस्तों ने शराब पिलाकर बाड़ की रस्सी से कसा था बिजेंद्र का गला
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चेरगढ़ में युवक के बिलखते परिजन। पुलिस
नजदीकी दोस्ती का भेद खुलने से नाराज दोस्तों ने बिजेंद्र (24) की हत्या की साजिश रची। फोन कॉल कर उसे बुलाया। शराब पिलाने के बाद खेत के बाड़ में बंधी रस्सी से गला कसकर बिजेंद्र की हत्या कर दी। शव को तालाबनुमा गड्ढे में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
हत्यारोपी संग्रामगढ़ के चेरगढ़ निवासी नीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी एक युवती से नजदीकी दोस्ती थी। बिजेंद्र सिंह ने युवती के साथ उसे देख लिया था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को दी थी। मामले की जानकारी पर युवती के परिजनों ने नाराजगी जताई थी। इसी रंजिश में उसने दोस्त बिजेंद्र की हत्या की साजिश रची।
27 अक्तूबर को उसने साथी महासिनपुर निवासी साहिल सरोज से मुलाकात कर बिजेंद्र की हत्या करने की योजना बताई। इसके बदले उसे रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद दोनों ने सोना सरैया ठेके से शराब खरीदी। इसका भुगतान नीरज ने ऑनलाइन किया। बाभन बखरी से खाद्य पदार्थ खरीदने के बाद दोनों मुर्गी फार्म के पास खेत में पहुंचे।
विज्ञापन
नीरज ने अपने दूसरे सिम से बिजेंद्र के मोबाइल पर फोन कर उसे बुलाया। तीनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद दोनों ने बिजेंद्र की हत्या की। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद फावड़ा से बोरी में मिट्टी भरी। दोनों आरोपियों ने शव की कमर में रस्सी बांधी और उसे तालाबनुमा गड्ढे में फेंक दिया।
साइबर सेल की मदद
पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद ली। बिजेंद्र का मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस ने नीरज को पकड़ा। पुलिस की सख्ती पर नीरज ने हत्या की बात कबूल की। हत्या में शामिल साहिल की गिरफ्तारी नीरज की निशानदेही पर की गई। दोनों आरोपियों को गंगा एक्सप्रेसवे पुल स्थित बाभन भखरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने बिजेंद्र का पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त रस्सी का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ संग्रामगढ़ थाने में दो व साहिल के खिलाफ एक आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है।
27 अक्तूबर की रात खेत देखने निकला था बिजेंद्र
पुलिस के अनुसार, चेरगढ़ निवासी बिजेंद्र 27 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे खेत देखने के लिए निकला था। घर न लौटने पर परिजनों ने 28 अक्तूबर को संग्रामगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने 28 अक्तूबर की रात मृतक का मोबाइल फोन प्रतापपुर से पिपरी जाने वाले मार्ग स्थित नाले के पास से बरामद किया। दो नवंबर को बिजेंद्र का शव गांव के ही तालाब में शाम करीब छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
वर्जन--
28 अक्तूबर से ही आरोपी नीरज की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। उससे पूछताछ की जा रही थी। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
भाइयों की आंखों में आंसू...जुबां पर खामोशी
संग्रामगढ़ का चेरगढ़ इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। छोटे भाई बिजेंद्र की मौत से भाइयों की आंखों में आंसू दिखे। जुबां पर खामोशी रही।
बिजेंद्र के चार भाई वीरेंद्र, दिलीप, सुरेंद्र, मनोज हैं। बहन सोनी की शादी हो चुकी है। पिता जय सिंह के दो वर्ष पूर्व हुए निधन के बाद सभी भाइयों ने मिलकर एक-दूसरे को सहारा दिया। मां रेनू सिंह बिलखती रहीं। शाम करीब छह बजे शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।

वर्जन