{"_id":"5af1ba154f1c1bed778b7477","slug":"21525791253-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
Updated Tue, 08 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
फांसी पर लटका मिला शव, ससुराली हुए फरार
मृतका के पिता की ओर से पति सहित छह पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/परौर।
थाना परौर क्षेत्र के गांव कौमी में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत हैंगिंग से बताई गई है।
थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव सैदपुर गुलड़िया निवासी रतिराम ने बताया कि उसने बेटी फूलवती की शादी कौमी गांव निवासी मनोज कुमार के साथ जून 2017 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बेटी को ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बेटी की शिकायत पर उसने ससुरालियों को समझाया भी कि वह बाइक दे पाने की हैसियत में नहीं है। इसके बाद भी उन लोगों ने बेटी को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। आरोप लगाया कि पति मनोज, ससुर आशाराम, देवर रामवीर, कल्यान, श्यामवीर, पारस ने मिलकर बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया। गांव के लोगों के जरिए सोमवार शाम चार बजे सूचना मिलने पर वह बेटे किशन सिंह के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर पंखे के कुंडे में चुन्नी के सहारे लटक रहा था। ससुराल के लोग गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति-ससुर और देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।