फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार में लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप

कार में लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप

Thu, 06 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप
कार में लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप
विज्ञापन

सीतापुर निवासी दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
27 अगस्त को अटसलिया के पास कार में दिया घटना को अंजाम
सीतापुर तक चलने की बात कहकर कार में बैठाया था महिला को
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। रोडवेज बस स्टैंड पर कार में लखनऊ की महिला को लिफ्ट देकर तीन लोगों ने अटसलिया रेलवे फाटक के पास गैंगरेप किया। इसके बाद उसे हाईवे पर सीतापुर के पास कार से उताकर भाग गए। घटना 27 अगस्त की बताई गई है। बृहस्पतिवार को मामले की तहरीर मिलने पर रोजा पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

लखनऊ के थाना मड़ियावां क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रोजा पुलिस को बताया कि उसकी सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी है। वह यहां रिश्तेदारी में आई हुई थी। 27 अगस्त की शाम सात बजे घर जाने के लिए वह रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में थी, उसी समय सीतापुर स्थित आफीसर्स कॉलोनी निवासी छोटू अपने भाई यासीन व चालक कल्लू के साथ कार लेकर पहुंच गए और कहा कि वह लोग सीतापुर तक जा रहे हैं, तुम भी कार में बैठ लो, सीतापुर से लखनऊ बस से निकल जाना। पीड़िता ने बताया कि इन लोगों का उसके घर आना-जाना था, इसलिए भरोसा करके वह कार में बैठ गई। कार जब हथौड़ा चौराहे से आगे निकली तो उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शाम 7:30 बजे अटसलिया रेलवे फाटक बरनई चौराहे के पास जैसे ही कार पहुंची, तभी इन लोगों ने कार को सड़क किनारे साइड में रोक दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ एक-एक करके तीनों ने रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर सीतापुर की ओर चल दिए। रास्ते में उसे धमकाया कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे सीतापुर के नजदीक हाईवे पर धक्का देकर कार से उतार दिया। वह तहरीर लेकर सीतापुर पहुंची लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को उसने रोजा थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की गहराई से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed