{"_id":"5b1688e34f1c1bb36e8b6479","slug":"191528203491-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट
थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर लुटेरों ने की वारदात
व्यापारियों में दहशत, पुलिस पे वारदात के खुलासे का दिया आश्वासन
फोटो-25 पीड़ित व्यापारी रज्जू सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही। दुकान बंद करके सोमवार रात पैदल घर जा रहे किराना व्यापारी को बाइक सवार तीन लोगों ने बस स्टैंड के पास तमंचा दिखाकर लूट लिया। थाने से बमुश्किल सौ मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने जल्द वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है।
निगोही निवासी रज्जू सिंह की पुराना बस स्टैंड के पास किराने की दुकान है। सोमवार रात लगभग 10 बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वह दुकान से कुछ ही दूरी तय कर पाए थे, तभी पीछे से तीन युवक आ गए और उन लोगों ने व्यापारी को पकड़ लिया। व्यापारी ने शोर मचाने की कोशिश की, तभी उन लोगों ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप कराते हुए 5500 रुपयों से भरा थैला छीन लिया। थैले में मोबाइल व दुकान के हिसाब की डायरी भी थी। लूट करने वाले वह भी ले गए। घर पहुंचकर व्यापारी ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। मामले की तहरीर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि लुटेरों की सुरागरसी की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।