फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   त्रिवेणी समेत आधा दर्जन ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला

त्रिवेणी समेत आधा दर्जन ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला

Wed, 13 Mar 2019 09:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी समेत आधा दर्जन ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला
शाहजहांपुर। लाइन नंबर एक मालगाड़ी के डिब्बों से ब्लॉक होने की वजह से बुधवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदलना पड़ा। इन डाउन ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को बनथरा के पास मालगाड़ी दो हिस्सो में बंट गई थी। मालगाड़ी से अलग हुए चार डिब्बों को लाइन साफ करके शाहजहांपुर स्टेशन लाया गया। इन डिब्बों को जांच के लिए लाइन नंबर एक पर खड़ा कर दिया गया। शाम तक डिब्बे यहां खड़े रहे। इस दौरान कामाख्या एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया। इन ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक पर होता है। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लाइन क्लियर न होने की वजह से ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed