फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हत्या के बाद दहशत में परिवार, गांव से किया पलायन

हत्या के बाद दहशत में परिवार, गांव से किया पलायन

Tue, 29 Jan 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद दहशत में परिवार, गांव से किया पलायन
बच्चे की हत्या के बाद पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव
विज्ञापन

मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में 19 जनवरी को बालक की बेरहमी से पीट कर व आंख फोड़ कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने भले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो, लेकिन पीड़ित परिवार के दिल में बैठी भय व दहशत अभी कायम है। पीड़ित परिवार को अब आरोपी के परिवार के लोगों से खुद की जान का खतरा सताने लगा है। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से उसके घर के आसपास कुछ लोग रात में पिछले तीन दिन से चहलकदमी कर रहे हैं। इसकी उसकी शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने उसकी गुहार अनसुनी कर दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने गांव से छोड़ना ही बेहतर समझा।
बता दें कि 19 जनवरी को नगला शाहजहां निवासी वीरपाल का 11 वर्षीय पुत्र शोभित उर्फ बादल बकरी चराने गया था। जहां उसकी बकरी नगला शाहजहां के ही रोहित सिंह के खेत में चली गई थी। इस पर रोहित ने शोभित उर्फ बादल की बुरी तरह पिटाई करने के साथ उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थीं। गंभीर रूप से घायल शोभित ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। शोभित की बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक बालक के ताऊ मोतीलाल का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद तक उसके घर के आस-पास रात 12 बजे से एक बजे के बीच कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। लगातार तीन दिन तक आहट सुनाई पड़ने से उसका परिवार दहशत में आ गया। इस संबंध में उसने थाना पुलिस से मौखिक और लिखित तौर पर भी शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि आरोपी के जेल जाने के बाद से उसके परिवार के लोग अब और रंजिश मानने लगे हैं। इस लिए उन लोगों से उसकी जान को खतरा पैदा हो गया है। पुलिस भी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। लिहाजा मजबूरन उन्हें परिवार समेत गांव छोड़ना पड़ रहा है। मोतीलाल ने बताया कि उसका पूरा परिवार अब गांव छोड़कर रायपुर में रह रहा है। मोतीलाल ने बताया कि रायपुर में उसकी माधुरी रामरतन को ब्याही है। वहीं थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष कुमार का कहना है कि उनके पास कोई नहीं आया, इंस्पेक्टर छुट्टी पर हैं। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

000
बालक की हत्या के बाद से दहशतजदा पीड़ित परिवार के गांव छोड़ चले जाने का मामला मेरे संज्ञान में अभी नहीं आया है। यदि ऐसा कुछ है तो मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या आरोपी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed