फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Collision between HRTC bus and bike in Chalali; 20-year-old youth dies.

Una News: चलाली में एचआरटीसी बस और बाइक में टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Collision between HRTC bus and bike in Chalali; 20-year-old youth dies.
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं-ढलियारा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के साथ हुआ। मृतक युवक की पहचान दीपक भारद्वाज निवासी गुरल के रूप में हुई है। दीपक ठाकुर कॉलेज ढलियारा का छात्र था। सोमवार सुबह दीपक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान चलाली के पास उसकी बाइक एचआरटीसी बस के साथ हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन हादसे के दौरान बस की किसी चीज से टक्कर लगने के बाद हेलमेट खुल गया और युवक हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोइन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही। युवक की अचानक हुई मौत की खबर से गांव गुरल में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को उजागर कर दिया है। वहीं मोइन पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed