फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in four shops; two people save their lives by jumping.

Faridabad News: चार दुकानों में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four shops; two people save their lives by jumping.
बल्लभगढ़। मुख्य बाजार में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण चार दुकानों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आग दुकानों के पीछे बने एक मकान तक भी पहुंच गई। मकान में आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो लोगों ने आग बढ़ती देख ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना में किसी व्यक्ति की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। दुकानदारों के अनुसार शाम के समय सभी दुकानदार ग्राहकों में व्यस्त थे। इसी दौरान एक पेंट की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन एक गाड़ी में पानी छिड़कने वाला नोजल नहीं होने के कारण उसका इस्तेमाल नहीं हो सका। तीन गाड़ियों ने करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed