{"_id":"6a9ef777893bb5e59f0a9cb5","slug":"police-crack-down-on-traffic-rule-violators-5799-vehicles-challaned-rewari-news-c-198-1-rew1001-245019-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5799 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5799 वाहनों के चालान
Mon, 07 Sep 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीते माह चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 5799 वाहनों का चालान किया। इनमें ब्लैक फिल्म, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और तेज गति वाहन चलाने के मामले शामिल हैं।
पुलिस ने 9 ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, 17 शराब पीकर वाहन चलाने वालों, 1141 बिना उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट, 546 बिना नंबर प्लेट, 393 तेज गति, 848 ट्रिपल राइडिंग, 7 बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने और 2838 लेन बदलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा 10 से 15 वर्ष पुराने वाहनों समेत कुल 213 वाहन जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए और पीओ स्टाफ को वांछित आरोपियों की धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से अपील की कि अवैध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाना, चौकी, पुलिस नियंत्रण कक्ष या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।