{"_id":"6a9ef6cbdf704fe4550cc67f","slug":"jewelry-and-cash-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-locked-house-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158144-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी गांव में रक्षाबंधन के दिन बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगारी निवासी पूजा यादव 29 अगस्त की रात अपने भाई के घर राखी बांधने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे जेवर व नकदी पार कर दी। वापस लौटने पर पूजा यादव को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।