फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुन्ने हत्याकांड का खुलासा, दंपति और बेटा गिरफ्तार

मुन्ने हत्याकांड का खुलासा, दंपति और बेटा गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुन्ने हत्याकांड का खुलासा, दंपति और बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
मुन्ने हत्याकांड का खुलासा, दंपति और बेटा गिरफ्तार
अवैध संबंध बनाने की कोशिश में गई मुन्ने की जान
हत्या में प्रयुक्त गड़ासा और लोहे का पाइप भी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी मुन्ना उर्फ मुन्ने की हत्या की घटना का रोजा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा और लोहे की राड व मृतका टेंपो बरामद कर लिया है।

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि रोजा पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर खन्नौत नदी के किनारे बनी झोपड़ी से एमनजई जलालनगर निवासी हाल निवासी लोधीपुर के शमशाद और उसकी पत्नी सानिया व उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शमशाद ने बताया कि मुन्ना उर्फ मुन्ने उसकी पत्नी पर बुरी नियत रखता था और उससे अवैध संबंध बनाना चाहता था। उसे दो बार समझाया भी लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से मुन्ना को सीतापुर के लिए टेपों बुकिंग कराने के बहाने अपनी झोपड़ी में बुलाया और मौका पाकर उसने गड़ासा से और पत्नी ने लोहे के पाईप से उसको मार दिया। बेटे के साथ मिलकर शव को हथौड़िया गांव के पास सड़क किनारे बोरे में बंद करके डाल दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर गड़ासा और लोहे का पाइप व टेंपो बरामद कर लिया। बता दें कि 30 जुलाई को मुन्ना का शव हथौड़िया गांव के पास बोरी में मिला था। दो दिन बाद बेटे राजू ने शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने राजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed