{"_id":"5aafe0dc4f1c1b4d0a8b5bb1","slug":"171521475804-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ करने पर शिक्षक की पिटाई की खबर में साइड स्टोरी--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ करने पर शिक्षक की पिटाई की खबर में साइड स्टोरी--
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर कन्या से छेड़छाड़ पर भड़के थे ग्रामीण
गुरू के रूप को भी कर दिया कलंकित, समझौते के भी हुए प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
नवरात्र पर जहां घर-घर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता है और कन्याओं को भी देवी रूप में पूजा जाता है। उसी देवी स्वरूप कन्या (छात्रा) के साथ शिक्षक महेंद्र सिंह ने छेड़छाड़ की हरकत कर गुरू के रूप को कलंकित कर दिया। बस यही वजह थी कि लोगों का गुस्सा भड़क गया और फिर शिक्षक की पिटाई कर दी गई।
मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को लोग गुरू का दर्जा दर्जा देते हुए सम्मान देते थे, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके बच्चों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षक से बढ़कर कोई नहीं है, लेकिन सोमवार को शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की हरकत कर जहां अपने सम्मान को खुद मिट्टी में मिला लिया, वहीं नवरात्र पर इस हरकत को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। हालांकि वह इस मामले में अपनी सफाई पेश करते रहे लेकिन छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों को गुस्सा इसी बात का था कि शिक्षक ने नवरात्र पर कन्या का ख्याल नहीं किया और अपने पद और उम्र का लिहाज खो दिया।
आरोप है कि शिक्षक ने यह हरकत पहली बार नहीं की थी। इससे पहले भी उसने छात्रा को इसी तरह से परेशान करने की कोशिश की था, लेकिन वह इस डर में चुप रही कि उसे शिक्षक परीक्षा में फेल न कर दे। शिक्षक की इस हरकत पर जहां हर कोई उसे कोस रहा था, वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो उसकी मदद में खड़े नजर आ रहे थे। उन लोगों ने मामले में समझौते के काफी प्रयास भी किए, लेकिन पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कानून पर भरोसा करते हुए मामले में समझौते से इंकार कर दिया। दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक चली समझौते की वार्ता फेल हो गई और अंतत: तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।