फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आग से झुलसी महिला, अध्यापक की पत्नी फंदे पर झूली

आग से झुलसी महिला, अध्यापक की पत्नी फंदे पर झूली

Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला, अध्यापक की पत्नी फंदे पर झूली
शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के गांव रावतपुर में शनिवार को संदिग्ध हालात में महिला झुलस गई। वहीं लखीमपुर खीरी के पसगवां में एक अध्यापक की पत्नी फंदे पर झूल गई। दोनों को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी कामरान का किसी बात को लेकर पत्नी 28 वर्षीय पत्नी आरफा से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद घर के अंदर से आरफा के चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पता चला कि आरफा झुलस गई। उसे गंभीर झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक वह 60 प्रतिशत झुलस गई है। पुलिस के मुताबिक महिला ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है, जबकि परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के दौरान कमरे में जलती हुई कुप्पी आरफा के ऊपर गिर गई। इससे वह झुलस गई। उधर, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां निवासी अध्यापक अंबरीश कुमार की पत्नी 30 वर्षीय नेहा परिवार में किसी बात को लेकर नाराज हो गई और फंदे पर झूल गई। जानकारी होने पर तत्काल उसे फंदे से उतारा गया। जिला अस्पताल में उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed