फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां पुलिस ने पकड़ा खनन में फर्जीवाड़ा

पुवायां पुलिस ने पकड़ा खनन में फर्जीवाड़ा

Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने पकड़ा खनन में फर्जीवाड़ा
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां पुलिस ने काफी समय से चल रहे खनन में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए फर्जी रसीद पर ले जाई जा रेत भरी ट्रॉली को पकड़ लिया है। जिला खनन अधिकारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुवायां कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई सुनील शर्मा शुक्रवार रात पुवायां के राजीव चौक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेत से भरी एक ट्रॉली आती दिखी तो उसे रोका गया। चालक ने पुलिस को बताया कि उसके पास रेत ले जाने के वैध कागजात हैं। चालक ने पुलिस को खनिज विभाग की एक रसीद दी। एसएसआई ने रसीद के क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन किया तो पता चला कि रसीद वर्ष 2018 की है और रसीद को स्कैन कर फोटोशॉप की मदद से नाम पता बदलकर और फर्जी मोहर लगाकर रेत बेचे जाने का खेल चल रहा है। इस पर पुलिस ने रेत भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली में खड़ा करा लिया और चालक पुवायां के गांव मुबारिकपुर प्रमोद को हवालात में डाल दिया। मामले से जिला खनन अधिकारी को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला खनन अधिकारी ने ट्रॉली को खुद पकड़ा जाना दर्शाते हुए फर्जी रसीद के जरिए रेत परिवहन के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में प्रमोद को नामजद कराया जा रहा है। पुलिस ने खनन अधिनियम आदि में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी कागजों पर बड़े पैमाने पर हो रहा रेत तस्करी
पुवायां। पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार कर रेत तस्करी का जो मामला पकड़ा है यह बहुत बड़े पैमाने पर चले रहा है। पुरानी रसीदों पर नया नाम, पता, तिथि डालकर खीरी, पीलीभीत आदि से रेत पुवायां, खुटार, बंडा में लाकर बेची जा रही है। इससे राजस्व का भारी क्षति के साथ ही अवैध खनन भी धड़ल्ले से चल रहा है।

पुवायां पुलिस की कार्रवाई पर खनन अधिकारी की बल्ले बल्ले
पुवायां। तीन माह में पुवायां पुलिस लगभग एक दर्जन रेत भरी ट्रॉलियां पकड़कर बंद कर चुकी है, लेकिन कागजों में पुलिस के नाम एक भी कामयाबी दर्ज नहीं है। रेत पकड़ने का श्रेय जिला खनन अधिकारी को जाता है, क्योंकि वह ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हैं।
दरअसल पुलिस को रेत भरी ट्रॉली पकड़कर कार्रवाई का अधिकार नहीं है, इसके लिए खनन विभाग के अधिकारी ही जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। पुवायां में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन का मामला अमर उजाला ने उठाया था। डीएम अमृत त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडीएम से जांच कराई थी तो अवैध खनन का मामला सही पाया गया था। इसके बाद से कहने को तो खनन अधिकारी ने कई रिपोर्ट दर्ज कराई हैं लेकिन तमाम मामलों में रेत भरी ट्रॉलियां पुवायां पुलिस ने पकड़ी हैं और पुलिस की सूचना के बाद ही खनन विभाग के अधिकारी कार्रवाई को आगे आए हैं।

शुक्रवार रात भी रेत ट्रॉली पकड़ने और पूरा खुलासा करने का काम पुवायां पुलिस ने किया है, लेकिन इसका भी श्रेय खनन विभाग को ही गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने रेत भरी ट्रॉली पकड़ी थी जिसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed