{"_id":"5d08db398ebc3e3da93dca36","slug":"15608614845-shahjahanpur-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छत से गिरकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहबाजनगर में सोमवार रात छत से गिरकर ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना सदर बाजार के गांव शहबाजनगर नई बस्ती निवासी 48 वर्षीय राम सनेही सोमवार शाम को छत पर सो गए। छत पर पत्नी व बच्चे भी सोए हुए थे। रात में वह करीब चार बजे आधी नींद में उठ गए और शौच के लिए चले तभी वह छत से मकान के पीछे गली में हैंडपंप की पक्की फर्श पर गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पांच बेटियां और एक बेटा है, बेटियों में अंजू और छाया की शादी हो चुकी है, जबकि सुधा अल्का, नीरू अविवाहित हैं। 25 वर्षीय बेटा रवि इंग्लैंड में एक स्कूल में बीटेक कर रहा है। यह उसका चौथा साल है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।