फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.22 crore fraud under the guise of a plot sale; duped using forged permission documents.

Kaithal News: प्लॉट के बेचने के नाम पर 1.22 करोड़ की ठगी, फर्जी परमिशन से दिया झांसा

Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
1.22 crore fraud under the guise of a plot sale; duped using forged permission documents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में सेक्टर-20 निवासी अभिषेक गुप्ता से प्लॉट बेचने के नाम पर एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अभिषेक की पत्नी के नाम फर्जी प्लाॅट ट्रांसफर परमिशन के कागज भी बनवाकर दिए। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-20 निवासी अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 निवासी स्नेह लता, उनके पति सुनील कुमार और उनके बेटे ऋषभ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने डीलर पवन कुमार और प्रवेश कुमार के जरिये पीड़ित से संपर्क किया और सेक्टर-21 में एक प्लॉट बेचने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच इस प्लॉट का सौदा 3.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था। सौदा पक्का होने के बाद आरोपियों को अलग-अलग किस्तों में कुल एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की राशि दे दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के नाम पर उसकी पत्नी के पक्ष में प्लाॅट ट्रांसफर परमिशन (हस्तांतरण अनुमति) के कागजात जारी करवा कर दिखाए।
विज्ञापन

----------
एचएसवीपी विभाग पहुंचने पर हुआ खुलासा
अभिषेक ने बताया कि हस्तांतरण अनुमति पत्र देखने के बाद उन्हें पूरा यकीन हो गया था। हालांकि, आरोपियों ने काफी समय तक प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने खुद एचएसवीपी विभाग के कार्यालय में जाकर पता किया, तो उनके होश उड़ गए। वहां उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उनकी पत्नी के नाम फर्जी कागजात तैयार किए थे। इन फर्जी कागजातों से विभाग से जारी हुई अनुमति को रद्द करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रुपये मांगने पर किया इन्कार
पीड़ित अभिषेक ने जब आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत ने बताया कि पीड़ित अभिषेक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अभिषेक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

-----
वर्जन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोपों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - मनप्रीत, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed