{"_id":"6a9c6d891d412b705f02718b","slug":"youth-who-was-released-on-bail-two-weeks-ago-dies-under-suspicious-circumstances-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167023-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो सप्ताह पहले जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो सप्ताह पहले जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
सुबह दादी जगाने पहुंचीं तो बिस्तर पर मिला मृत, मौत के कारणों पर संशय
भराड़ी क्षेत्र का है मामला, चिट्टे के तीन मामले हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। युवक शुक्रवार रात अपने कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी दादी उसे जगाने पहुंचीं। कमरे में युवक को बिस्तर पर मृत देखकर वह घबरा गईं और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी समय बीतने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो दादी उसे जगाने पहुंचीं। कमरे में पहुंचने पर युवक बिस्तर पर मृत मिला। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया और गांव में भी सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक चिट्टे का आदी था और करीब दो सप्ताह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ चिट्टे से जुड़े करीब तीन मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। जेल से बाहर आने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि वह नशे की लत छोड़कर सामान्य जिंदगी की ओर लौटेगा। परिजनों को उम्मीद थी कि युवक नई शुरुआत करेगा, लेकिन अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। युवक की मौत को चिट्टे के सेवन से जोड़कर आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पंचायत प्रधान ने बताया कि युवक कमरे में मृत मिला था। उन्हें मौत के कारणों की जानकारी नहीं है। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस में इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे में युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में नशे की समस्या को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा छोड़ चुके लोगों के पुनर्वास के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की जरूरत है।