फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wife and step-son in custody in Cantonment firing case, weapon not recovered

Basti News: छावनी गोलीकांड में पत्नी-सौतेला बेटा हिरासत में, बरामद नहीं हुआ असलहा

Sun, 06 Sep 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wife and step-son in custody in Cantonment firing case, weapon not recovered
हर्रैया। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में गोली लगने से व्यापारी रामबहाल की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी इंद्रावती और उसके पहले पति के बेटे सर्वेश को हिरासत में लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना में प्रयुक्त असलहा अब तक बरामद नहीं होने से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम घर के कमरे में गोली लगने से रामबहाल की मौत हुई थी। घटना के बाद पत्नी इंद्रावती ने पुलिस और आसपास के लोगों को बताया था कि रामबहाल ने खुद को गोली मारी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के भाई मनबहाल ने इंद्रावती, सर्वेश और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इंद्रावती और सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों से अलग-अलग पूछताछ में सामने आए बयानों का पुलिस मिलान कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और गोली कैसे चली। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में अंतर की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इसे अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं मान रही है और बयानों का घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed