फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छापा मारकर पकड़ी सागौन, कोरों की लकड़ी

छापा मारकर पकड़ी सागौन, कोरों की लकड़ी

Mon, 10 Jun 2019 08:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
छापा मारकर पकड़ी सागौन, कोरों की लकड़ी
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार को वन विभाग की टीम ने सागौन और कोरों की बगैर परमिट काटी गई बेशकीमती प्रतिबंधित लकड़ी गांव नरौठा हंसराम में एक मकान से भारी तादाद में बरामद की है। छापे की भनक लगने पर गृहस्वामी परिवार सहित फरार हो गया। चर्चा है कि लकड़ी माफिया के साथ ही अपनी गर्दन भी बचाने की मंशा से अधिकारियों द्वारा लकड़ी की बरामदगी जानबूझकर वास्तविकता से काफी कम दर्शाई गई है।
विज्ञापन

रविवार रात एक व्यक्ति ने गांव नरौठा हंसराम के एक घर में जंगल से काट कर लाई गई सागौन और कोरों की बेशकीमती प्रतिबंधित लकड़ी भरी तादाद में रखी होने की सूचना वनकर्मियों को दी। खबर पर वन विभाग की टीम रात में ही गांव में छापा मारने की तैयारी में थी लेकिन महकमे के ही एक कर्मचारी ने इस बेहद गोपनीय सूचना को लीक कर दिया। छापे की भनक लगने पर प्रतिबंधित नस्ल की बेशकीमती लकड़ी कटवाकर घर में रखवाने वाला परिवार समेत फरार हो गया। बाद में हालांकि टीम इतवार रात गांव नरौठा हंसराम में छापा मारने भी नहीं गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उच्चाधिकारियों से शिकायत पर मामले का संज्ञान लिया गया। आला अफसरों के हुक्म पर वन विभाग की टीम ने बताए गए मकान में छापा मारा तो वहां भारी तादाद में सागौन और कोरों की बेशकीमती प्रतिबंधित लकड़ी बरामद कर ली गई, लेकिन लकड़ी माफिया के साथ ही अपनी भी गरदनें बचाने की मंशा से लकड़ी की बरामदगी काफी कम दर्शाई गई है। बरामद लकड़ी घर से उठवाकर वन रेंज मुख्यालय ले जाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मी पर है छापे की खबर लीक करने का शक
छापे की खबर लीक करने का शक एक वन कर्मी पर ही है। गांव के कई लोगों ने बताया कि वन विभाग का यह कर्मी लकड़ी माफिया से साठगांठ कर पिछले काफी समय से जंगल में हरे भरे पेड़ों का अंधाधुंध कटान करा रहा है। गोपनीय तरीके से जांच की जाए तो उक्त कर्मी की भूमिका उजागर हो सकती है। यह कर्मी कई साल से खुटार रेंज में तैनात है।


गांव नरौठा में दो बोटे सागौन और चार बोटे साल (कोरों) की लकड़ी बरामद हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। अवैध ढंग से लकड़ी कटवाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी, खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed