फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वट वृक्ष की पूजा के दौरान दो समुदायों में विवाद

वट वृक्ष की पूजा के दौरान दो समुदायों में विवाद

Tue, 04 Jun 2019 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
वट वृक्ष की पूजा के दौरान दो समुदायों में विवाद
सिंधौली/मुड़िया पमार। क्षेत्र के गांव तिउलक में वट वृक्ष की पूजा के दौरान दो समुदायों के बीच चबूतरे से झंडी हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव तिउलक में दो समुदाय के लोगों के धार्मिक स्थल पास पास हैं। दोनों के चबूतरे एक में ही मिले हुए हैं। सोमवार को वट अमावस्या पर महिलाएं धार्मिक स्थल पर वट वृक्ष की पूजा करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थल पर लगी झंडी को हटा दिया गया। इस पर वहां मौजूद व्यक्ति ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गए। मामला दो समुदाय का होने से कुछ ही देर में दोनों ओर से तमाम लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही आसपास गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए। हालात बिगड़ता देख लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान, सीओ सदर परमानंद पांडेय, तहसीलदार भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धार्मिक स्थल से झंडा लगाकर नई परंपरा डालने का आरोप लगाया था। मौके पर आरोपित पक्ष का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, फिर भी उस पक्ष के गणमान्य लोगों को बुलाकर आपसी समझौता करा दिया गया है। किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई। वहीं स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed