Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ITC of Rs 19.85 lakh siphoned off; FIR registered against director

Kanpur News: 19.85 लाख की आईटीसी हड़पी, संचालक पर प्राथमिकी

Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
ITC of Rs 19.85 lakh siphoned off; FIR registered against director
कानपुर। बिना वास्तविक खरीद किए 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाकर 19.85 लाख रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव ने इमरान ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ बजरिया थाने में तहरीर दी थी। जांच में फर्म का घोषित व्यापार स्थल भी अस्तित्व में नहीं मिला।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि इमरान ट्रेडर्स का जीएसटी पंजीयन नौ फरवरी 2025 को कराया गया था। जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि फर्म ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राहुल इंटरप्राइजेज से एक करोड़ 10 लाख 32 हजार 114 रुपये की खरीद दर्शाई। एवज में 19 लाख 85 हजार 780 रुपये का आईटीसी क्लेम किया गया।
विज्ञापन

राहुल इंटरप्राइजेज की कोई खरीद दर्ज नहीं मिली। विभाग ने 12 सितंबर 2025 को फर्म के घोषित पते मालवीय रोड पर रेकी कराई तो वहां इमरान ट्रेडर्स नहीं मिली। जांच में फर्म अस्तित्वहीन मिली। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed