फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भांजी की शादी में आए मामा का शव फंदे पर लटका मिला

भांजी की शादी में आए मामा का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 01 Jun 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
भांजी की शादी में आए मामा का शव फंदे पर लटका मिला
कलान (शाहजहांपुर)। गांव सथरा धर्मपुर में भांजी की शादी में आए मामा का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव क्योड़ी निवासी 25 वर्षीय मनोज उर्फ मजनू पुत्र शिवपाल अपनी भांजी रंजना पुत्री रामजीत की शादी में शामिल होने तीन दिन पहले सथरा धर्मपुर आया था। बृहस्पतिवार रात बरात बदायूं से आई थी। वह कस्बा कलान में बरात का सामान लेने गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। शुक्रवार सुबह लोगों ने सथरा धर्मपुर गांव के बाहर खेत में खड़े पाकड़ के पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटके शव को देखा तो रामजीत को सूचना दी। सूचना मिलने पर रामजीत के होश उड़ गए। रामजीत की लड़की रंजना की बरात सुखदेव पुत्र कुवंर पाल निवासी गांव हब्बू नगरा थाना सहसवान बदायूं से आई थी। खुशी के माहौल में दुल्हन के मामा की मौत की खबर पर पूरे परिवार में मातम छा गया। इलाके में भी सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जिस पेड़ से मनोज उर्फ मजनू का शव लटक रहा था, वह इतना छोटा था कि उस पर किसी भी तरह फंदे पर नहीं लटका जा सकता है। घर वालों को शक है कि मनोज की हत्या कर शव पाकड़ के पेड़ पर लटकाया गया है। पिता शिवदयाल की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मनोज की हत्या की गई है या फिर वह खुद फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed