{"_id":"6a8ebbc3fb00e77e910b159b","slug":"boutique-owner-murdered-in-pinjore-assailant-slit-her-throat-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर में बुटीक संचालिका की हत्या: दो बच्चों के साथ किराये पर रहती थी रितु, अज्ञात हमलावर ने काटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिंजौर में बुटीक संचालिका की हत्या: दो बच्चों के साथ किराये पर रहती थी रितु, अज्ञात हमलावर ने काटा गला
Wed, 26 Aug 2026 03:41 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजाैर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजाैर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 26 Aug 2026 03:41 PM IST
सार
पिंजौर के होटल रौनक के सामने अब्दुल्लापुर कॉलोनी में रितु बुटीक चलाती थी। अज्ञात हमलावर ने बुटीक के अंदर ही उसका गला काट दिया।
विज्ञापन
पिंजाैर में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिंजौर की अब्दुल्लापुर कॉलोनी में दिनदहाड़े एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला अपने बुटीक में मौजूद थी, तभी अज्ञात हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मामला पिंजौर के होटल रौनक के सामने अब्दुल्लापुर कॉलोनी का है। यहां रितु नाम की महिला बुटीक चलाती थी। रितु का अज्ञात हमलावर ने बुटीक के अंदर ही गला काट दिया। घायल रितु को पिंजौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रितु अपनी दो बच्चियों के साथ अब्दुल्लापुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। उसका अपने पति के साथ केस भी चल रहा था, हालांकि हत्या की असली वजह और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारण और आरोपी की पहचान को लेकर जांच कर रही है। हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा, मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।