फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां पुलिस ने की दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

पुवायां पुलिस ने की दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 22 May 2019 08:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने की दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां पुलिस ने हरदोई के लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने अनुसार दोनों शातिर बदमाश हैं और भय के कारण कोई भी इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुवायां कोतवाली में 29 सितंबर 18 से तैनात हैं और उन्हें क्षेत्र, निकटवर्ती थाना क्षेत्र के अपराध और अपराधियों के बारे में अच्छी जानकारी है। 20 मई को वह चालक सुशील कुमार शर्मा के साथ क्षेत्र में विवेचना और गश्त के लिए जा रहे थे तो पता चला कि पुवायां थाना क्षेत्र में हरदोई के थाना टड़ियावां केे गांव टैनी निवासी मनोज उर्फ चीनू अपने गैंग से साथ सक्रिय है। गैंग में हरदोई के थाना टड़ियावा के ही गोपामऊ निवासी दिलशाद उर्फ मोहम्मद भी शामिल है।
विज्ञापन

गैंग के लोगों का कृत्य जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई रिपोर्ट दर्ज हैं और चार्जशीट लग चुकी है। दिलशाद और मनोज के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed