{"_id":"5c194042bdec2257071f5d8e","slug":"151545158722-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रकरण में मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मिले इंस्पेक्टर से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साध्वी प्रकरण में मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मिले इंस्पेक्टर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साध्वी के पैरोकार वकील इंस्पेक्टर से मिले
तिलहर(शाहजहांपुर)। साध्वी कोयल गिरि के परिजनों को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रामलली के अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह ने एसोसिएशन के साथी अधिवक्ताओं के साथ मिलहर इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
साध्वी प्रकरण में मुकदमे में पैरवी कर रहे अधिवक्ता श्रवण सिंह ने धमकी भरा पत्र मिलने पर साथी अधिवक्ताओं को जानकारी दी, फिर साथियों के साथ इंस्पेक्टर से मिलने कोतवाली पहुंचे। जहां इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दिए गए ज्ञापन में बताया है कि उनके द्वारा लगातार मुकदमे की पैरवी की जा रही है और धमकी भरे पत्र से उनकी जान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन के दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री नरेश चंद्र सक्सेना, नीरज शर्मा, संदीप सक्सेना, अखिलेश्वर सिंह, शीलेंद्र मोहन मिश्र, मृत्युंजय यादव, विवेक गंगवार मौजूद रहे। उधर, आरोपी व्यापारी पंकज गुप्ता आदि ने हाईकोर्ट से 12 दिसंबर को 21 दिन का गिरफ्तारी स्टे प्राप्त कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को स्टे मिल गया है वहीं, धमकी देने वाले आरोपी दौलत गिरि के बारे में धर्मगुरुओं का सहयोग लिया जा रहा है।