{"_id":"5bcf272dbdec22699a7392e0","slug":"141540302637-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर से सिंधौली में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर से सिंधौली में लूट
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर से सिंधौली में लूट
दो बाइक सवार पांच बदमाश लूट ले गए सोने की दो अंगूठी
पुलिस को दी तहरीर, लेकिन नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। पुवायां की बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर से घर जाते समय सिंधौली क्षेत्र में सोने की दो अंगूठी लूट ली गईं। इस दौरान वाहन आ जाने पर बदमाश भाग निकले और नकदी लुटने से बच गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुवायां की सावित्री एकेजी बजाज बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर शाहजहांपुर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी नितिन सक्सेना सोमवार को एजेंसी पर काम समाप्त होने के बाद घर जा रहे थे। शाम साढ़े सात बजे सिंधौली थाना क्षेत्र में मूर्छा मोड़ के आगे निकलने पर पीछे से दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने तमंचे तानकर उन्हें जबरिया रोक लिया और सोने की दो अंगूठी लूट लीं। बदमाश उनकी तलाशी लेकर नकदी भी लूटने की फिराक में थे, लेकिन इस बीच सामने से चार पहिया वाहन को आता देख बदमाश मौके से भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने राहगीरों को लूट की जानकारी दी और इसके बाद सिंधौली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। नितिन ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।