{"_id":"5bb65b5c867a55290625a15e","slug":"141538677596-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात लूटी गई महिला की अस्मत!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरी रात लूटी गई महिला की अस्मत!
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्रा नदी किनारे पुल के नीचे मिली निर्वस्त्र हालत में महिला
सिर में लगी है गंभीर चोट, नाजुक हालत में हॉयर सेंटर किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पति से झगड़कर मायके जाने के लिए रात में घर से निकली महिला को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। सुबह महिला गर्रा नदी किनारे पुल के नीचे बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र हालत में मिली। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, इसलिए उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना से इंकार करते हुए मामले की गहराई से जांच करने की बात कही है। वैसे महिला की मां ने महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय महिला की शादी शहर में ही दूसरे मोहल्ले में पांच वर्ष पहले हुई थी। बताते हैं कि बुधवार रात करीब 11 बजे उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद से नाराज होकर महिला रात में ही गुस्से में घर से निकलकर मायके लिए पैदल ही चल दी। वह गर्रा पुल पार करके अब्दुल्लागंज बिजली उपकेंद्र के पास पहुंची, तभी उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और नीचे की तरफ गर्रा नदी किनारे ले गए। जहां उसके साथ लोगों ने दुराचार किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़कर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे देर शाम तक होश नहीं आने पर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के मायके वालों को जानकारी हुई, महिला की मां ने महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले में गहराई से जांच की गई है, अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें मोहल्ले वालों ने बताया कि रात 11 बजे तक महिला का अपने पति से झगड़ा होता रहा, इसके बाद क्या हुआ, क्या नहीं, उन्हें नहीं मालूम। महिला के घर वाले एक स्वर में आरोप लगा रहे थे कि मेरी बेटी को कभी सुकून से ससुराल में नहीं रहने दिया गया और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और कई बार मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि रेप या निर्वस्त्र की बात किसी ने नहीं बताई, जब वह मौके पर पहुंचे, लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया था, मौके पर उसकी चप्पलें और दुपट्टा जरूर अस्तव्यस्त मिला। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनकी गहराई से जांच होगी।